सैयद शाहनवाज हुसैन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अटल बिहारी बाजपेयी कैबिनेट में मंत्री रह चुके शाहनवाज हुसैन का गृह जिला सुपौल है। उनके मंत्री बनने से सुपौल समेत पूरे कोशी क्षेत्र को काफी लाभ मिल सकता है। शाहनवाज हुसैन किशनगंज और भागलपुर से सांसद भी रह चुके हैं।
मदन सहनी
दरभंगा जिले के बहादुरपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे मदन सहनी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जदयू के नेता मदन सहनी पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
प्रमोद कुमार
भाजपा नेता प्रमोद कुमार 2005 से लगातार मोतिहारी विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो भारतीय जनता पार्टी के उन गिने चुने चेहरों में शामिल हैं जिन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। पिछले सरकार में उन्हें पर्यटन मंत्री का पद दिया गया था।
संजय कुमार झा
जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद संजय झा मधुबनी जिले से हैं और मिथिला के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी संजय झा पिछले सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। दरभंगा एयरपोर्ट और ऐम्स निर्माण में इनकी भूमिका अहम रही है।
लेशी सिंह
पुर्णिया के धमदाहा सीट से विधायक लेशी सिंह को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है। लेशी सिंह पिछले सरकार में भी मंत्री थी और जदयू की प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं।
नीरज कुमार सिंह
सुपौल जिले के छातापुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले नीरज सिंह 'बबलु' को मंत्री बनाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह भाजपा के नेता हैं और सुपौल के अलावा सहरसा में भी इनका काफी प्रभाव है।
सुबाष सिंह
सुबाष सिंह गोपालगंज सीट से भाजपा के विधायक हैं। इन्हें पहली बार मत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वो 2005 से लगातार विधायक हैं और राजपूत समुदाय से आते हैं।
सुनील कुमार
जदयू के सुनील कुमार रिटायर्ड IPS हैं। वो गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
नारायण प्रसाद
बेतिया जिले के नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक नारायण प्रसाद भाजपा के कोटे से पहली बार मंत्री बने हैं। काफी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय नारायण प्रसाद 2015 से विधायक हैं।
आलोक रंजन झा
सहरसा के विधायक आलोक रंजन को भाजपा के कोटे से मैथिल ब्राह्मण चेहरे के रूप में मंत्री बनाया गया है। उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। आलोक रंजन 2010 में भी सहरसा के विधायक चुने गए थे।
जनक राम
गोपालगंज जिले से भाजपा के दलित नेता जनक राम को भी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वो गोपालगंज के सांसद भी रह चुके हैं। उन्हें राज्यपाल कोटे से विधान पार्षद बनाया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ